रायपुर पुलिस ब्रेकिंग: थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार

0
96

रायपुर (15 सितम्बर 2025)। रायपुर पुलिस ने गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के कसेरपारा नवापारा में दबिश देकर जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ₹10,130 नगद, 52 पत्तियों का ताश और 1 नग दरी जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर और नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के निर्देश पर, थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में की गई। जुआ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नारायण कंसारी के मकान में छापा मारा।

गिरफ्तार आरोपी:

  • नारायण कंसारी (24)
  • राजा कंसारी (30)
  • राजकुमार कंसारी (22)
  • लोकेश कंसारी (25)
  • ओम कंसारी (26) – सभी निवासी कसेरपारा नवापारा
  • कमलेश शर्मा (28) – स्टेशनपारा नवापारा
  • नमन साहू (25) – शीतला पारा नवापारा
  • धनेंद्र साहू (30) – सोमवारी बाजार नवापारा
  • योगेश यादव (29) – शीतला पारा नवापारा
  • देवा साहू (22) – इंदिरा मार्केट घटोरिया पारा नवापारा

सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 362/25, धारा 4, 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक: सुनिल कश्यप
  • प्रआर: 901 रणजीत साहू, 1891 कमल बघेल
  • आरक्षक: 2141 विजय साहू, हुलास साहू, 2378 टीकम साहू, 2819 रामकुमार सिदार, 1286 रोमन ध्रुव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here