
रायगढ़। CG DASTAK
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस जगह यह घटना हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है।
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई, जब रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी। ट्रेन के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टेशन परिसर के आसपास मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक एक-दूसरे के साथ इस तरह की हरकत करता रहा।
RPF कार्यालय के सामने का वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद मामला RPF तक भी पहुंचा।
RPF ने बताया- शराब के नशे में थे दोनों
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में वीडियो भी RPF के पास पहुंचा।
थाना प्रभारी के अनुसार, कुछ देर बाद दोनों वहां से चले गए। फिलहाल इस मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस या RPF की ओर से किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।










