रतनपुर में फिर सक्रिय हुए आदतन बदमाश, चाकू की नोक पर ढाबा संचालक से 4500 रुपये की लूट

0

रतनपुर। CG DASTAK 

ढाबा संचालक और कर्मचारी से मारपीट कर नकदी लेकर फरार हुए आरोपी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों को दबोचा

 

रतनपुर में आपराधिक गतिविधियों के लिए चर्चित तीन आदतन अपराधियों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। नेशनल हाईवे स्थित नवापारा के गहलोत ढाबा में आरोपियों ने चाकू की नोक पर ढाबा संचालक और कर्मचारी के साथ मारपीट की तथा गल्ले में रखे

4500 रुपये लूटकर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4500 रुपये की नगदी, वारदात में प्रयुक्त चाकू और लाठी भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here