मानव अधिकार दिवस पर पैकिन स्कूल में जागरुकता शिविर:प्रथम अपर सत्र न्यायधीश सरायपाली श्रीमती वंदना दीपक देवांगन रही मोजूद

0
57

शा.उ.मा.विद्यालय पैकिन में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर के उपलक्ष्य में तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली के तत्वधान में एक दिवशीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया | उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम अपर सत्र न्यायधीश सरायपाली श्रीमती वंदना दीपक देवांगन एवम् कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में संस्था के प्राचार्य श्री सुशील कुमार पटेल उपस्थित थे| श्रीमति वंदना दिपक देवांगन द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को मानवीय अधिकारों के बारे में जानकारी,नशा मुक्ति के बारे में एवम् नशा से होने वाले दुष्परिणाम,पास्को एक्ट,विभिन्न कानूनों के बारे में अवगत कराया, उनके उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया एवम् कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी स्टाफ और बच्चो का अभिवादन किया| उक्त शिविर के अंतर्गत् जागरूकता रैली के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमे संस्था के बच्चों ने भाग लिया| रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तुषा पटेल,मेदनी पटेल,मुस्कान साहू द्वितीय स्थान पर जयश्री पटेल,कल्याणी बेहरा, खिराद्री साव तृतीय स्थान पर दोहिता भोई,सिया मलिक,शीतल प्रधान कुसुम प्रधान,लतिका प्रधान रही | पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हिमेश भोई,द्वितीय स्थान पर प्रेम कुमार,तृतीय स्थान पर योगिता बरिहा रही| इन सभी प्रतिभागियों को तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली द्वारा प्रदान पुरस्कार के रूप ट्राफी मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गयी | अंत में संस्था के प्राचार्य सुशील कुमार पटेल द्वारा श्रीमति वंदना दीपक देवांगन का कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आभार प्रकट किया गया एवम् भविष्य में भी बच्चो को मार्गदर्शन देने समय निकलने के लिए आग्रह किया| उक्त कार्यक्रम में संस्था के सभी स्टाफ भी सम्मिलित थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here