मनेंद्रगढ़ में हादसा: 33 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, आईसीयू में चल रहा इलाज

0
129

मनेंद्रगढ़। झगराखांड रोड स्थित खान नर्सिंग होम के सामने बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान धौलपुर निवासी नेमीचंद, जो पास के टाटा मोटर्स शो-रूम में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था, 33 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगते ही वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

साथी मजदूरों ने तत्काल उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वर्तमान में नेमीचंद का आईसीयू में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा इस जगह पर पहला नहीं है। इससे पहले भी दशवंत और दिनेश नामक दो मजदूरों की इसी शो-रूम में हाईटेंशन तार से करंट लगने के कारण मौत हो चुकी है। इसके बावजूद संचालक अजीत सिंह के खिलाफ न तो एफआईआर दर्ज हुई, न ही कोई कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here