मधुमक्खियों से बचने के लिए पिता-पुत्र ने लगाई तालाब में छलांग, डूबने से दोनों की मौत — जगदलपुर में दर्दनाक हादसा

0
113

जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जंगल में शहद निकालने गए पिता-पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, दोनों जंगल में शहद निकाल रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने की तलाश, शव निकाले गए बाहर

जब काफी देर तक पिता-पुत्र बाहर नहीं निकले, तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में खोजबीन शुरू की और कुछ देर बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की जानकारी मिलते ही करपावंड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा पूरे इलाके में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर गया है। गांव के लोग पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत से गमगीन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here