
भिलाई/रायपुर। CG DASTAK
भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक (PA) के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित निवास पर मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी। सुबह-सुबह दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच शुरू की। फिलहाल कार्रवाई जारी है और ED की ओर से
मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सुबह दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम
जानकारी के अनुसार, करीब 8 अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर के.के. चंद्रवंशी के घर पहुंचे। इसके बाद टीम ने घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई।
किस मामले में कार्रवाई, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। जांच पूरी होने और एजेंसी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले के.के. चंद्रवंशी के घर ED की कार्रवाई के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, जांच से जुड़े तथ्यों और कार्रवाई के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।










