
बिलासपुर। CG DASTAK
जोंकी गांव के पास सड़क किनारे मिला शव, मारपीट के बाद हत्या किए जाने की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किन्नर के साथ पहले मारपीट किए जाने और बाद में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, मामले में साथी किन्नरों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।










