
अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली अंबिकापुर की जांबाज टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले इंजेक्शन के आरोपी मनोज सोनी को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, महिला आरक्षक पूनम, आरक्षक विकास मिश्रा, देवेंद्र पाठक और ओमप्रकाश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
पूछताछ में आरोपी ने किया अपराध स्वीकार
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम मनोज सोनी, पिता रामजी सोनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी खैरबार रोड, थाना कोतवाली अंबिकापुर बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध नशीले इंजेक्शन की खरीद-फरोख्त में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी से सबूत के आधार पर अपराध क्रमांक 253/25 दर्ज करते हुए धारा 20, 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस का संकल्प — नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
📍रिपोर्ट: CG Dastak / सरगुजा संवाददाता










