दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार

0

दुर्ग-भिलाई CG DASTAK 

दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दीपक गुप्ता (48) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के मंगेतर अमित कुमार बंजारे की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना में अमित घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे शिवपुरी इलाके में हुई। घायल अमित कुमार बंजारे ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ आरोपी दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। इस दौरान शादी के लिए आधार कार्ड मांगने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आधार कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, युवती का आधार कार्ड दीपक गुप्ता के पास था। उसे लेने के लिए युवती अपने मंगेतर अमित कुमार बंजारे के साथ वहां पहुंची थी। आधार कार्ड को लेकर विवाद होने के बाद आरोपी ने अमित की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में अमित घायल हो गया। घटना के बाद अमित और उसके साथ मौजूद युवती ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

 

घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद घायल अमित को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया।

घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद जामुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल युवक और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी जब्त किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता (48) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैंप-01, जलेबी चौक स्थित दीदार स्टूडियो के पीछे, थाना छावनी क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

CG Dastak — हर खबर, सीधा सच!

पूरी खबर पढ़ें: https://www.cgdastak.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here