डॉ. राकेश मिश्रा की पहल का असर: स्कूल शिक्षा में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने मांगी ATR

0

भर्ती-चयन से लेकर सेवा संबंधी प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों का मामला, शिक्षा विभाग ने जांच कर जल्द कार्रवाई रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और भर्ती-चयन प्रक्रिया से जुड़े मामलों को लेकर डॉ. राकेश मिश्रा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर अब शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 5 अगस्त 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

पत्र सचिव, स्कूल शिक्षा की ओर से डॉ. राकेश मिश्रा को संबोधित है। इसमें उनकी ओर से प्रस्तुत Representation/Suggestion का उल्लेख करते हुए संबंधित विषयों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई है।

भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े मामलों का उठाया मुद्दा

शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है कि डॉ. राकेश मिश्रा की ओर से स्कूल शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया गया था।

इसमें विशेष रूप से शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मियों की भर्ती एवं चयन प्रक्रिया तथा स्कूल शिक्षा व्यवस्था से संबंधित Service-related Processes में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया गया है।

शिक्षा विभाग ने मांगी Action Taken Report

मामले में शिक्षा विभाग ने संबंधित विषय की जांच कर Action Taken Report (ATR)/Status Report जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।

यानी डॉ. राकेश मिश्रा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर अब विभागीय स्तर पर परीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति को भेजे गए प्रतिनिधित्व का भी पत्र में उल्लेख

आधिकारिक पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉ. राकेश मिश्रा का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया था।

इसके बाद स्कूल शिक्षा से जुड़े गंभीर विषयों को लेकर विभाग से आवश्यक परीक्षण और कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

डॉ. राकेश मिश्रा बोले—व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी

डॉ. राकेश मिश्रा की इस पहल को स्कूल शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रक्रिया की निष्पक्षता से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर अब विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।

फिलहाल शिक्षा विभाग ने संबंधित मामले की जांच कर ATR/Status Report प्रस्तुत करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here