
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में NH-130 पर गुरुवार शाम एक दंतैल हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। कपांनवापारा जंगल के पास हाथी के सड़क पर आ जाने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। 
वाहन चालकों ने हाथी को देखकर गाड़ियां रोक दीं और सुरक्षित दूरी बनाए रखी। रिपोर्टों के मुताबिक हाथी कभी सड़क के बीच तो कभी आसपास घूमता रहा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में वन विभाग और हाथी मित्र दल की मदद से हाथी को जंगल की ओर हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ।

वन विभाग ने लोगों से हाथी के पास नहीं जाने, फोटो-वीडियो बनाने के लिए नजदीक नहीं पहुंचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।









