
रायपुर। CG DASTAK
रायपुर में किसान प्रकोष्ठ की अहम बैठक, संगठन विस्तार और किसानों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन।

भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू के नेतृत्व में किसान प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के हित, उनकी समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने कहा कि साहू समाज की जड़ें गांव, खेत और किसान से गहराई से जुड़ी हुई हैं। समाज के अधिकांश परिवार कृषि से जुड़े रहे हैं, इसलिए किसान की खुशहाली, समृद्धि और सम्मान समाज की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल ह

उन्होंने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं। किसानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
बैठक में संगठन के विस्तार, किसान प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने तथा किसानों के हित में भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू सहित प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।











