
कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अवैध रूप से धान का संग्रहण व परिवहन करने वालों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा दो स्थानों से अवैध भंडारण व परिवहन कर रहे लगभग 845 पैकेट धान जब्त किया गया है। मिली जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अनुपमा आनंद के नेतृत्व में ग्राम बाराडोली से रबी फसल का 95 पैकेट धान जब्त किया गया है। इसके अलावा रात्रिकालीन गश्त के दौरान सरसीवां मार्ग पर ग्राम बगईजोर के पास धान से लदे 5 वाहन जिसमें 4 माजदा एवं 1 छोटा हाथी जब्त किए गए। इन वाहनों से कुल 750 पैकेट, लगभग 300 क्विंटल धान बरामद कर थाना सरायपाली के सुपुर्द किया गया है।










