
कसडोल। CG DASTAK
सत्र 2026-27 के लिए नई टीम का गठन, छात्रहित और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
कसडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कसडोल इकाई के सत्र 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम में जिला संयोजक मलय साहू, जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव एवं विभाग छात्रा प्रमुख फाल्गुनी सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर डॉ. वर्षा मिश्रा को कसडोल नगर अध्यक्ष और सुधांशु साहू को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही संगठन की विभिन्न गतिविधियों और कार्यों के संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अभाविप कसडोल इकाई की नवीन कार्यकारिणी में—
नगर अध्यक्ष: डॉ. वर्षा मिश्रा
नगर मंत्री: सुधांशु साहू
नगर सहमंत्री: गौतम साहू, मयंक साहू, धनेश्वरी लहरी, अमित कैवर्त्य, आरूषि भारती
नगर कार्यालय मंत्री: केसरी नंदन निर्मलकर
नगर SFS संयोजक: तरुण दास मानिकपुरी
नगर SFS सह संयोजक: लतिका साहू
नगर SFD संयोजक: पूजा वर्मा
नगर SFD सह संयोजक: शुभम शुक्ला
नगर RKM संयोजक: राहुल राज सोनवानी
नगर RKM सह संयोजक: निधि सेन
नगर खेलों भारत संयोजक: भूमिका चतुर्वेदी
नगर सोशल मीडिया संयोजक: नवीन साहू
नगर सोशल मीडिया सह संयोजक: हेमा पटेल
नगर विद्यालय प्रमुख: ध्रुव साहू
नगर जनजाति प्रमुख: तेज बरिहा
नगर छात्रावास प्रमुख: सुनील यादव
नगर कार्यकारिणी सदस्य: प्रिया साहू, खुशी कैवर्त्य, चांदनी सोनी, धात्री साहू और सावित्री पैकरा को जिम्मेदारी दी गई।
छात्रहित और संगठन को मजबूत करने पर जोर
कार्यकारिणी घोषणा के अवसर पर जिला संयोजक मलय साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े विषयों को लेकर सक्रियता से कार्य करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के बीच प्रभावी रूप से काम करेगी।

वहीं जिला विद्यार्थी विस्तारक आशीष यादव ने संगठनात्मक दायित्व, दायित्व बोध और अभाविप की कार्यपद्धति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।
कसडोल इकाई को मजबूत बनाने का संकल्प
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कसडोल इकाई को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।









