राजनांदगांव/दिल्ली। सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर विदेशी दोस्ती की आड़ में भोली-भाली भारतीय महिलाओं को महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन साइबर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर सेल और पुलिस चौकी चिचोला की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इन विदेशी आरोपियों द्वारा “Snapchat”, मैट्रिमोनियल वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकली प्रोफाइल बनाकर भारतीय महिलाओं से दोस्ती की जाती थी। फिर विदेशी तोहफे और डॉलर भेजने का बहाना कर महिलाओं को विश्वास में लिया जाता और कथित तौर पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर मोटी रकम ऐंठी जाती थी।
गिरफ्तार आरोपी:
1. स्टीफन उर्फ लक्की डेडन जो, उम्र: 30 वर्ष
वर्तमान पता: मकान नंबर 105, 25 फीट रोड, चाणक्य पैलेस, जनकपुरी, थाना डाबरी, नई दिल्ली
स्थायी पता: अमिनबो, देश- आइवरी कोस्ट (दक्षिण अफ्रीका)
2. किंग्सले पिता जोसेफ, उम्र: 35 वर्ष
वर्तमान पता: वही ऊपर वाला
स्थायी पता: ओग्वु, शहर अनंबरा, देश- नाइजीरिया
3. जॉर्ज चुक्चुमेका पिता चुक्चुमेका, उम्र: विवरण उपलब्ध नहीं
पता: हाउस नंबर WZ-93C, ओम विहार फेस-1, उत्तम नगर, पश्चिम दिल्ली
स्थायी पता: एटी-ओनित्शा, शहर असाबा, देश- नाइजीरिया
जब्ती:
04 एंड्रॉयड मोबाइल (चालू स्थिति में)
05 मोबाइल फोन (बंद स्थिति में)
सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को विधिवत रूप से जप्त कर लिया गया है।
गिरोह का तरीका:
आरोपियों ने Snapchat, Facebook, और मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी विदेशी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से दोस्ती की। इसके बाद खुद को लंदन, अमेरिका या अन्य देशों का बड़ा व्यापारी बताकर गिफ्ट और डॉलर भेजने की बात करते थे। बाद में पार्सल कस्टम में फंसने का बहाना बनाकर भारी रकम ट्रांसफर करवाते थे।
आरोपी अभी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, और देशभर की कई महिलाओं से संपर्क कर चुके थे।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी:
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार
पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पटले उनि. सुमेन्द्र खरे
आरक्षक: जोगेश राठौर, अमित सोनी, हेमंत साहू, आदित्य सिंह राजपूत
महिला आरक्षक: पार्वती कंवर
इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई और खुलासे होने की संभावना है और जांच जारी है।
—