रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा और उत्थान के लिए समर्पित किया।
मुख्यमंत्री साय ने याद किया कि मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाई। सांसद रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सेवा, सरलता और संवेदनशीलता हमेशा झलकती थी।
सीएम ने कहा कि मिनीमाता का जीवन संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें।