Chandra Grahan 2025: ग्रहण काल में क्या करें, क्या न करें, किस चीज से हो सकता है बड़ा नुकसान, पढ़िये CGDASTAK न्यूज की खास खबर

0
77
Oplus_16908288

चंद्र ग्रहण खलोगीय, धार्मिक और ज्योतिषी तीनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्व है। इसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया की गतिविधियों से लेकर पूजा-पाठ और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ग्रहण काल में क्या करें और क्या न करें?

*कब से कब तक लग रहा चंद्र ग्रहण*

बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात 9 बजकर 57 मिनट से लगेगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।

*चंद्र ग्रहण से पहले लगा सूतक*

ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरु हो जाता है। ऐसे में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से सूतक लग चुका है। जिसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 27 मिनट में होगा।

*चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें*

▪️चावल, दूध, घी और सफेद वस्त्र का दान करें।

▪️भगवान शिव, चंद्रमा और ईष्ट देव के मंत्र का जाप करें।

▪️श्राद्ध, हवन, तप करें। इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

▪️चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करें।

▪️घर के मंदिर को गंगा जल से शुद्ध करें।

▪️इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत न करें

▪️इस दौरान आप गुस्सा करने से बचे।

*चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें*

▪️चंद्र ग्रहण के दौराण नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। ऐसे में घर के मंदिर को लाल या फिर पीले कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। क्योंकि इस दौरान भगवान की मूर्ती को छुना अशुभ माना जाता है।

▪️चाकू और कैंची जैसी नुकीली चीजों से बचकर रहना चाहिए।

▪️इस दौरान नाखून और बाल काटना अशुभ माना जाता है।

▪️इस दौरान नकारात्मक बाते करने वालों से दूर रहें।

▪️गर्भवती महिला इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।

▪️भोजन और जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

▪️वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरते।

*कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण*

आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा तो बता दें कि भारत के साथ ही चंद्र ग्रहण न्यूजीलैंड, यूरोप, एशिया और अफ्रिका में भी दिखाई देगा।

*तीन राशि पर ग्रहण का प्रभाव*

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। जिसका असर मिथुन, कर्क और मकर राशि पर पड़ने वाला है। मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। वहीं मकर राशि पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

अस्वीकरण- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। CGDASTAK NEWS इसकी पुष्टी नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here