CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद दौरा, किसानों को मिलेगा ₹152.84 करोड़ का फसल बीमा क्लेम

0
15

रायपुर, 11 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के चंदायी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम महासमुंद जिले के ग्राम दुर्गापाली पहुंचेंगे, जहां वृहद वृक्षारोपण चरण पादुका कार्यक्रम के तहत 251 सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने से शुरू होगा। दोपहर 12:15 बजे वे सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचेंगे और 12:20 से 12:35 बजे तक तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। दोपहर 2:10 बजे वे सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम महासमुंद के लिए रवाना होंगे।

किसानों को मिलेगा फसल बीमा क्लेम

भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 1,41,879 पात्र किसानों को ₹152.84 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा। यह राशि राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी।

खरीफ सीजन 2024 के 33,943 किसानों को ₹10.25 करोड़।

रबी सीजन 2024-25 के 1,07,936 किसानों को ₹142.58 करोड़।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के झुंझुनू से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here