
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु रामटेके ने ठोकी दावेदारी
गरियाबंद: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में हिमांशु रामटेके ने अपनी औपचारिक दावेदारी पेश की है।
हिमांशु रामटेके, जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 को हुआ, लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2010 से 2015 तक NSUI में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद 2021 से 2023 तक युवा मितान क्लब, मैनपुर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत किया।

मैनपुर क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में है, जो पार्टी की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं। हिमांशु रामटेके अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और जिले में अच्छी पकड़ और जनसमर्थन रखते हैं।
सुत्रो के अनुसार, उनकी दावेदारी से संगठन में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व की उम्मीदें बढ़ गई हैं।










