CG Breaking News : बेमेतरा में धान घोटाले का बड़ा खुलासा, 17 करोड़ का धान गायब

0
33

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सरदा–लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में करोड़ों रुपये के धान घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि केंद्र से करीब 53 हजार क्विंटल धान गायब है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

🚨 जांच में बड़ा अंतर, रिकॉर्ड कुछ और – हकीकत कुछ और

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से सरदा–लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र में करीब 65,287 क्विंटल धान जमा किया गया था।
लेकिन जब खाद्य विभाग, सहकारिता, मंडी और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर भौतिक सत्यापन किया, तो वहां मात्र 11,648 क्विंटल धान ही पाया गया।
👉 यानी लगभग 53,639 क्विंटल धान गायब मिला।

👤 प्रभारी हटाया गया, कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपे जाने की पुष्टि

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने धान संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
जांच दल द्वारा पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है, जिसके बाद आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

🗣️ खाद्य अधिकारी ने की पुष्टि

खाद्य अधिकारी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि
“रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में 65,287 क्विंटल धान होना चाहिए था, लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल 11,648 क्विंटल धान ही मिला।
इस प्रकार 53,639 क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये है।”

बड़े सवाल खड़े

इस घोटाले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं—

  • इतने बड़े पैमाने पर धान कैसे गायब हुआ?
  • क्या यह सिर्फ लापरवाही है या संगठित घोटाला?
  • जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कब होगी एफआईआर?

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here