CG Breaking: छत्तीसगढ़ के 8 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, गरियाबंद का जामगांव पीएचसी भी शामिल

0
52

रिपोर्टर: CG Dastak ब्यूरो | गरियाबंद | 23 मई 2025

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य के आठ सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) द्वारा जारी की गई हालिया रिपोर्ट में सामने आई है।

इन आठ संस्थानों में गरियाबंद जिले का एएएम-पीएचसी जामगांव भी शामिल है, जिसने 91.20% स्कोर के साथ गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

राज्य को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। यह उपलब्धि उसी दिशा में उठाए गए कदमों का प्रमाण है।”

वहीं स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि “स्वास्थ्य केंद्रों ने केंद्रीय मूल्यांकन टीम द्वारा निर्धारित सभी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया, और टीम ने इसकी प्रशंसा भी की है।”

5 से 10 मई तक हुआ मूल्यांकन

इन संस्थानों का राष्ट्रीय स्तर पर बाह्य मूल्यांकन 5 से 10 मई 2025 के बीच हुआ। मूल्यांकनकर्ताओं ने स्वच्छता, मरीजों की संतुष्टि, रिकॉर्ड प्रबंधन और बुनियादी सेवाओं समेत कई मापदंडों पर जांच की। संस्थानों ने उच्च स्कोर करते हुए प्रमाणन प्राप्त किया।

NHSRC के सलाहकार जे.एन. श्रीवास्तव ने 14 मई को राज्य सरकार को पत्र भेजकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये संस्थान भविष्य में और सुधार के लिए प्रयास करते रहेंगे।


प्रमाणन प्राप्त करने वाले 8 स्वास्थ्य संस्थान:

  1. एएएम-एसएचसी बलोदा ए (जांजगीर-चांपा) – 91.67%
  2. एएएम-पीएचसी जामगांव (गरियाबंद) – 91.20%
  3. एएएम-यूपीएचसी बघेरा (दुर्ग) – 91.10%
  4. पीएचसी भानसोज (रायपुर) – 90.33%
  5. एएएम-यूपीएचसी चहवानी (दुर्ग) – 89.60%
  6. एएएम-पीएचसी कोडगर (GPM) – 87.49%
  7. एएएम-पीएचसी धोभर (GPM) – 87.45%
  8. एएएम-पीएचसी बारियो (बलरामपुर) – 86.39%

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here