Breaking News : उड़ान भरने से पहले CM साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क मार्ग से रवाना

0
112

रायपुर। सारंगढ़-बिलागढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान से ठीक पहले आए इस तकनीकी संकट के चलते सीएम साय को हेलीकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में रुकना पड़ा। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल तकनीकी दल हेलीकॉप्टर की जांच और मरम्मत में जुटा है। हालांकि, कार्यक्रम में देरी न हो, इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क मार्ग से सारंगढ़-बिलागढ़ जिले के लिए प्रस्थान कर दिया।

वीडियो देखें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here