Bilaspur: एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025 का आज से आगाज — महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा का होगा भव्य उत्सव

0
88

बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और खेल प्रतिभा को समर्पित एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ आज, 13 दिसंबर से हो गया है। यह दो दिवसीय खेल महोत्सव श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो महिला खिलाड़ियों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और खेल भावना को मंच प्रदान करेगा।

यह आयोजन आज और कल (13-14 दिसंबर 2025) को वसंत विहार स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में चल रहा है।

🏃‍♀️🏸 खेल, फिटनेस और नारी शक्ति का संगम

नारी शक्ति खेल महोत्सव में आज से एथलेटिक्स सहित कई रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं। आयोजन का उद्देश्य एसईसीएल की महिला कर्मियों और उनकी गृहणियों को खेलों के प्रति प्रेरित करना और ‘हर घर की शक्ति’ को मैदान में उतारना है।

  • Sports Events: बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, 100 मीटर रेस, रिले रेस, खो-खो, पिट्ठू और लॉन्ग जंप।
  • Fun Games: मटका बैलेंस रेस, नींबू-चम्मच रेस, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, स्किपिंग और गिल्ली-डंडा जैसे बचपन के खेल।

महिला सशक्तिकरण की मजबूत पहल

यह खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का उत्सव है। आज मैदान पर महिलाओं का टैलेंट, ऊर्जा और टीम स्पिरिट देखने को मिल रहा है। “खेलें, खिलें, मुस्कुराएं” की थीम पर यह आयोजन पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुका है।

कार्यक्रम विवरण:

  • कार्यक्रम: एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025 (SECL Shakti Khel Mahotsav)
  • दिनांक: आज 13 दिसंबर एवं कल 14 दिसंबर 2025
  • स्थान: वसंत विहार स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर
  • आयोजक: एसईसीएल और श्रद्धा महिला मंडल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here