AIIMS रायपुर में मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, इलाज से परेशान होकर उठाया कदम

0
32

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में शुक्रवार को एक मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। वह खून से संबंधित गंभीर बीमारी के इलाज के लिए एम्स के बी ब्लॉक स्थित बी-4 वार्ड में पिछले कुछ समय से भर्ती था। शुक्रवार को उसने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरीज लंबे समय से बीमारी और इलाज से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here