अंबिकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत, मवेशी चराने गया था खेत

0
29

अंबिकापुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करम्हा की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मवेशी चराने गया था ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जयनाथ राम (65 वर्ष) निवासी ग्राम करम्हा, पड़सीलिपारा के रूप में हुई है। सोमवार को वह रोज की तरह मवेशी चराने खेत की ओर गया था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर मौत

बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से जयनाथ राम उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की अपील

लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here