Teejan Bai News: गनियारी के स्कूल का नाम होगा डॉ. तीजन बाई के नाम पर, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की घोषणा

0
27

रायपुर। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार विशेष सम्मान देगी। उनके सम्मान में उनके गृहग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” रखा जाएगा। इसकी घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रविवार को श्रद्धांजलि सभा के दौरान की।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर एम्स में कई दिनों तक इलाज के बाद 6 जुलाई को डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे कला और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के सदस्यों और अनेक जनप्रतिनिधियों ने एम्स पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम गनियारी ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सांस्कृतिक चेतना का स्वर्णिम अध्याय’

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्भुत कला साधना, ओजस्वी वाणी और आजीवन समर्पण से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई।

उन्होंने कहा कि उनका निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना के एक स्वर्णिम अध्याय का अवसान है। उनका जीवन लोककला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

सरकार की बड़ी घोषणा

शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय महान लोककलाकार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगा और इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, उपलब्धियों और सांस्कृतिक योगदान से प्रेरणा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here