Raipur News: रायपुर में सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 टेक्निशियन की मौत

0
36

रायपुर। Cg dustak 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में एक मकान की छत पर काम कर रहे दो सोलर टेक्निशियन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सोलर पैनल लगाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तीन मजदूर एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में दो टेक्निशियन आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा होने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here