
रायपुर/ cg dastak
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में होगा, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना और सभी पार्षद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
समारोह में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।










