छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी, 5 जून से पहले पहुंचेगा मानसून

0
76

रायपुर। देश में मानसून ने औपचारिक दस्तक दे दी है और इसके असर से छत्तीसगढ़ में मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में मानसून 5 जून से पहले ही पहुंच सकता है। इसको देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

11 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा सहित 11 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले मैदानों में न जाने की सलाह दी गई है।

रायपुर में बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। दोपहर बाद कुछ जगहों पर आसमान साफ भी हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में इन जगहो में झमाझम बारिश

  • अंबिकापुर, मोहला और देवभोग: 30 मिमी
  • खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी और गरियाबंद: 20 मिमी
  • भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी और कोटाडोल: 10 मिमी

तापमान में आई गिरावट, पूरे प्रदेश में राहत

बारिश के असर से राज्य के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

  • रायपुर: 10 डिग्री की गिरावट
  • बिलासपुर: 8 डिग्री
  • दुर्ग: 11.2 डिग्री
  • अंबिकापुर: 7.3 डिग्री
  • जगदलपुर: लगभग 5 डिग्री

प्रदेशवासी मानसून की इस प्रारंभिक बारिश को गर्मी से राहत और अच्छी फसल के संकेत के रूप में देख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here