CG News: खाद, कीटनाशक और कालाबाजारी के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रदर्शन आज, कलेक्टर को सौंपेगा ज्ञापन

0
32

रायपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बुधवार, 24 जून 2026 को रायपुर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी की ओर से खाद की कमी, कीटनाशक दवाइयों के दुष्प्रभाव, कालाबाजारी और कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे बाबा गुरु घासीदास चौक (नगर घड़ी), महतारी अंगना, रायपुर से शुरू होगा। इस दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना और महिला क्रांति सेना के सदस्यों से भी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।

पार्टी का कहना है कि प्रदेश के किसान खाद की कमी, कीटनाशक दवाइयों की गुणवत्ता, कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन मुद्दों के निराकरण के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु यह ज्ञापन सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here