CG News: गरियाबंद पुलिस की मुस्तैदी, महिला की गुम हुई चांदी की करधन 20 मिनट में खोजकर लौटाई

0
6

 

News:गरियाबंद। CG DASTAK 

गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महज 20 मिनट के भीतर एक महिला की गुम हुई चांदी की करधन खोजकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, गौरघाट निवासी श्रीमती डोगेश ध्रुव अपनी चांदी की करधन लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान मैनपुर बस स्टैंड के पास उनके हाथ से करधन कहीं गिरकर गुम हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब करधन नहीं मिली तो उन्होंने मैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस से सहायता की गुहार लगाई।

शिकायत मिलते ही थाना मैनपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। इसके बाद उपनिरीक्षक दीप कुमार, प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव और आरक्षक अमर लाल नागेश मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 20 मिनट के भीतर गुम हुई चांदी की करधन बरामद कर ली।

थाना परिसर में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने चांदी की करधन महिला को सुपुर्द कर दी। अपनी कीमती वस्तु वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने गरियाबंद पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

गरियाबंद पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता और उनकी सुरक्षा भी पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में पुलिस आगे भी इसी तरह तत्परता से कार्य करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here