CG News: गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 8 हाईवा ट्रक जब्त

0
6

News:गरियाबंद। CG DASTAK 

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन दिनों में 8 हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। सभी वाहन धमतरी और पोखरा रोड की ओर से अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़े गए। कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने वाहनों की जांच के दौरान अवैध परिवहन करते हाईवा ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा। सभी जब्त वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग (माइनिंग) और राजस्व विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेज दिया है। संबंधित विभाग अब नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here