नंदनवन और जंगल सफारी दो दिन के लिए बंद: भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला

0
22

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और नौतपा भी लग गया है। इसी को देखते हुए नवा रायपुर में स्थित नंदनवन जंगल सफारी को बंद करने का फैसला लिया गया है, जिसका आदेश में जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी, तापमान में बढ़ोतरी और वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य को देखते हुए नंदनवन जंगल सफारी को 28 और 29 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यानी की पर्यटक दो दिनों तक जंगल सफारी की सैर और वन्य प्राणियों का दीदार नहीं कर पाएंगे।

जारी आदेश में क्या लिखा है ?

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) की ओर से जारी आदेशस में लिखा है कि विषयान्तर्गत संदर्भित पत्र के तारतम्य में नंदनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी एवं तापमान में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये वन्यप्राणियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये प्रस्ताव अनुसार दिनांक 28.05.2026 से 29.05.2026 तक कुल 02 दिवस के लिए नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर को पर्यटकों हेतु अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति प्रदान की जाती है। तत्काल जनसंपर्क के माध्यम से जनसामान्य को अवगत कराने हेतु समाचार आज ही भेजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here