सिंघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ा गया 9.27 करोड़ का अवैध सोना

0
39

जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध परिवहन की रोकथाम के निर्देश पर चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनएच 353 रेहटीखोल नाका में दिनांक 17/05/ 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान उड़िसा की ओर से से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा था, उसी समय उडीसा की ओर से आ रही वोक्सवैगन कार कमांक GJ 03 NP 4230 आई जिसे रोककर वाहन चालक नाम जयेश अकबरी पिता मनसुख भाई उम्र 32 साल साकिन मोडी बायपास ऑपोजिट शांति निकेतन कॉलेज बगल थाना मालवीया जिला राजकोट (गुजरात), दुसरे व्यक्ति का नाम सुनीत कारेना पिता अश्विन भाई कारेना उम्र 22 साल साकिन मोरविय रोड उत्सव सोसायटी स्ट्रेट नंबर 1 थाना बेरी जिला राजकोट (गुजरात)तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम रूशी अग्रावत पिता महेश भाई अग्रावत उम्र 26 साल साकिन मोडी मैन रोड़ गणेश डेयरी स्ट्रीट मोडी प्लाट थाना मालवीया जिला राजकोट (गुजरात) का निवासी होना बताये। तीनो व्यक्तियों से पुछताछ करने पर पिछली सीट पर चेम्बर बनाकर 02 नग पीटठू बैग में 6 नग प्लास्टिक बॉक्स में सोने का आभुषण रखकर परिवहन करना स्वीकार किये। पीटठू बैग की तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के सोने के आभुषण वजन 7512.488 ग्राम का होना पाया गया ,किमती 9,17,84,220 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक वोक्सवैगन कार कमांक GJ 03 NP 4230 किमती 10,00,000 रूपये सहित जुमला किमती 9,27,84,220 (नौ करोड सत्ताईस लाख चौरासी हजार दो सौ बीस रूपये), की संपत्ति को जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत अग्रिम कार्यवाही हेतु आयुक्त आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय छ ग की ओर अग्रेषित की गई है l

*जप्त संपत्ति का विवरण-*

01- सोने के विभिन्न आभुषण वजन 7512.488 ग्राम किमती 9,17,84,220 रूपये।

02- एक वोक्सवैगन वरटस कार कीमती 10,00,000 रूपये।

*जप्त संपत्ति जुमला कीमती 9,27,84,220 रूपयेl*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here