
बिलासपुर। CG DASTAK
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई और कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई।

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो महिलाएं संदिग्ध सामान के साथ स्टेशन पर पहुंची हैं।
जांच के दौरान जब उनके सूटकेश की तलाशी ली गई, तो उसमें करीब 10 किलो से अधिक गौमांस बरामद हुआ।
पूछताछ में किया स्वीकार
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

थाने के बाहर जुटे लोग, बढ़ा तनाव
घटना की जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक थाने के बाहर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।
कहां से आया गौमांस, जांच जारी
तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि:
- गौमांस कहां से लाया गया
- इसे कहां ले जाया जा रहा था
- क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है
स्थानीय निवासी हैं आरोपी
जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं मगरपारा क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।










