अमलेश्वर पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई: प्रतिष्ठित जमीन कारोबारी गोपाल (गोपा) सोनकर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू व भाजपा नेता समेत 16 गिरफ्तार, 25 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

0
452

अमलेश्वर/दुर्ग।
दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में क्षेत्र के प्रतिष्ठित जमीन कारोबारी गोपाल (गोपा) सोनकर, कांग्रेस के अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू और भाजपा से जुड़े सोनू साहू उर्फ दुर्गेश सहित अन्य लोग शामिल हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूचना पर दी गई दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से 1 मार्च 2026 को मौके पर छापा मारा।

दबिश के दौरान 16 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

जप्त सामग्री

पुलिस ने मौके से निम्न सामग्री जब्त की है:

  • नकद राशि – ₹3,59,470
  • 22 मोबाइल फोन
  • 03 मोटरसाइकिल
  • 03 चारपहिया वाहन
  • जुआ सामग्री (ताश आदि)

जप्त वाहनों सहित कुल सामग्री का अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपए से अधिक बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. रोहित निर्मलकर (43), निवासी रावतपुरा कॉलोनी, रायपुर
  2. नरेश सोनकर (29), निवासी पांगांव, रायपुर
  3. प्रमोद वर्मा (34), निवासी सत्यम विहार, रायपुर
  4. मुकेश कुमार धीमर (28), निवासी गुरुद्वारा बाजार चौक, दुर्ग
  5. संजू सोनकर (30), निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
  6. नारायण टंडन (24), निवासी मगरघटा, दुर्ग
  7. दिगेंद्र निर्मलकर (30), निवासी बस्तिपारा कुरूद, दुर्ग
  8. पुनीत राम साहू (46), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  9. विनोद अमरदास (35), निवासी मगरघटा, दुर्ग
  10. शुभम चंद्राकर (30), निवासी सत्यम विहार, रायपुर
  11. मनीष साहू उर्फ गुड्डू (30), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग
  12. सत्यनारायण साहू (42), निवासी ग्राम खुडमुड़ा, दुर्ग
  13. गोपाल (गोपा) सोनकर – भाटागाँव, प्रतिष्ठित जमीन कारोबारी
  14. महेंद्र साहू (46), निवासी अमलेश्वर, दुर्ग – कांग्रेस मंडल अध्यक्ष
  15. सोनू साहू उर्फ दुर्गेश – भाजपा से जुड़ा मंडल महामंत्री
  16. संजय साहू (32), निवासी सत्यम विहार, रायपुर

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जुआ और अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here