विधानसभा में गूंजा ड्रग तस्करी का मामला, नव्या मलिक का नाम सूची से गायब होने पर सरकार से जवाब तलब

0
64

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश में बढ़ते ड्रग तस्करी के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई। इस दौरान बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम सदन में गूंजा और विपक्ष ने सरकार से गंभीर सवाल पूछे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपियों की सूची में नव्या मलिक का नाम शामिल नहीं है। उन्होंने सदन में प्रश्न उठाया कि जब मामला चर्चित है, तो जवाब में दी गई जानकारी से उसका नाम क्यों गायब रखा गया? उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर नाम छिपाने के पीछे क्या कारण है, इसके लिए जिम्मेदार कौन है और क्या इस मामले में किसी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी?

इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए संबंधित मंत्री ने कहा कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्य स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा में उठे इस मुद्दे के बाद प्रदेश में ड्रग नेटवर्क और उसकी जांच प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्ष ने मामले में पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here