OPERATION NISCHAY का बड़ा प्रहार: 73 किलो गांजा, 790 नशीली गोलियां और चाकू के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

0
77

रायपुर। नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, प्रतिबंधित नशीली गोलियां और हथियार बरामद किए हैं।

घर के भीतर बना रखा था गुप्त चैम्बर

पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक-22, सासाहोली स्थित अटल निवास में एक महिला अपने घर से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के कमरे और आलमारियों में बनाए गए गुप्त चैम्बर से मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से

  • 73 किलोग्राम गांजा
  • 790 नग प्रतिबंधित टेबलेट (नाइट्रोसन)
  • 03 बटनदार चाकू
  • ₹1,87,000 नकद
  • 06 मोबाइल फोन और 01 टैब
    जब्त किए हैं।
    जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹41.75 लाख बताई जा रही है।

महिला आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम मधु मिश्रा बताया और नशीले पदार्थों को अपने कब्जे में रखना व उनकी बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बदलते अपराध पैटर्न पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन निश्चय के लगातार दबाव के चलते तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन इंटेलिजेंस-ड्रिवन कार्रवाई और माइक्रो-लेवल सर्विलांस के जरिए पुलिस उनकी रणनीतियों को नाकाम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here