
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट रायपुर एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 28 जनवरी 2026 को मिली अलग-अलग सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने थाना पंडरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा।
दलदलसिवनी पानी टंकी के पास से ओम साहू को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 27/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं दलदलसिवनी स्थित चैतन्य स्कूल के पास से मुकेश धीवर उर्फ माइकल को अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
🚨 गुंडा बदमाश निकला आरोपी माइकल
पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश धीवर उर्फ माइकल थाना पंडरी का शातिर गुंडा बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से मारपीट, हत्या और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👤 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ ओम साहू, पिता – घनश्याम साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी – दलदलसिवनी, थाना पंडरी, रायपुर
2️⃣ मुकेश धीवर उर्फ माइकल, पिता – तेजराम धीवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी – शासकीय स्कूल के पास, दलदलसिवनी, थाना पंडरी, रायपुर











