दुर्ग में धार्मिक कथा के दौरान बड़ा हादसा टला, धान के पैरावट में लगी आग

0
28

दुर्ग। CG DASTAK

दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया में धार्मिक कथा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कथा स्थल के समीप रखे धान के पैरावट में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए कथा स्थल के पंडाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल गाड़ियों की मदद ली गई।

दमकल विभाग की समय पर और प्रभावी कार्रवाई से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे आग को आगे फैलने से रोका जा सका। इस त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और कथा स्थल सहित आसपास का इलाका सुरक्षित रहा।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here