
रिसाली (दुर्ग)। CG DASTAK
तहसील साहू संघ रिसाली, दुर्ग एवं शक्ति प्रवाह उड़ान – एक मंजिल के संयुक्त तत्वावधान में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में साहू समाज की महिलाओं ने खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं का खेलों में आगे आना समाज के सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है और इससे आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता को बल मिलता है।

इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव सुनील साहू, तहसील साहू संघ रिसाली अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष पवन साहू, ईकाई 7, 8 व 9 के अध्यक्ष देवेश साहू, महिला उपाध्यक्ष अंजू साहू, महिला संयोजिका रानी साहू, कर्मा भोग प्रसादालय अध्यक्ष सूरज साहू, शैलेन्द्र साहू, नीलेश साहू, कबीर साहू, कुलदीप साहू सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा देते हैं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।

आयोजकों द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया।










