ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, 9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

0
81

गरियाबंद | CG DASTAK

रेंज स्तरीय ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के तहत गरियाबंद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में की गई, जहां तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार समेत कुल 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में पूरे रेंज में ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 01 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी फिंगेश्वर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्विफ्ट कार से महासमुंद रोड होते हुए फिंगेश्वर की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना फिंगेश्वर गेट के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए की सफेद रंग की स्विफ्ट कार (CG 04 HS 5978) को रोका गया।

डिक्की से मिला 9 किलो गांजा

वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में रखे प्लास्टिक बोरे से हरे रंग की झिल्ली में पैक 9 पैकेट गांजा बरामद किया गया। तौल करने पर गांजा का वजन 9 किलो पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 45 हजार रुपये है।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बताया—
मिथुन नेताम, पिता करण सिंह नेताम, उम्र 36 वर्ष
योगेश कुमार ठाकुर, पिता दिनेश कुमार, उम्र 31 वर्ष, जाति गोंड, निवासी उसलापुर वार्ड नं. 15, थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा (छ.ग.)

कुल 6.45 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने मौके पर—
9 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹4.45 लाख)
स्विफ्ट कार CG 04 HS 5978 (कीमत लगभग ₹2 लाख)
कुल ₹6 लाख 45 हजार की संपत्ति जब्त कर ली है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत थाना फिंगेश्वर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा, हीरा और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here