जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 31 वाहन जब्त

0
160

जांजगीर-चांपा।
जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत कुल 31 वाहनों को पकड़ा गया है, जो बिना अनुमति अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे।

पकड़े गए वाहनों में 25 ट्रैक्टर, 2 हाइवा और 4 जेसीबी मशीनें शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर रेत की अवैध खुदाई भी पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप और ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत चलाया जा रहा है ताकि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here