बेमेतरा में आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, आरक्षक की मौत, ड्राइवर गंभीर

0
103

बेमेतरा। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आबकारी विभाग बेमेतरा की स्कॉर्पियो वाहन पेट्रोल कंटेनर से टकरा गई, जिससे मौके पर एक आबकारी आरक्षक की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क पर शराब की बोतलें टूटकर बिखर गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here