दीपावली की रात हत्या: पटाखा फोड़ने से मना किया तो कर दी युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

0
79

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में दीपावली की खुशियां खून से रंग गईं। जिले के कोटमी सोनार चौकी क्षेत्र में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। युवक बाल मुकुंद सोनी की निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका खून से लथपथ शव घर के कमरे में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, बाल मुकुंद सोनी अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था। दीपावली की रात आसपास के कुछ युवक तेज आवाज में पटाखे फोड़ रहे थे। आवाज से उसकी मां को परेशानी हो रही थी, इसलिए बाल मुकुंद ने बाहर जाकर पटाखा फोड़ने से मना किया। इसी बात पर वहां मौजूद लोगों से उसका विवाद हो गया।

रात बीतने के बाद मंगलवार सुबह जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो देखा कि बाल मुकुंद खून से लथपथ पड़ा था। यह देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोटमी सोनार चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बिलासपुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए गए हैं, जो मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं।

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि रात में जिन लोगों से विवाद हुआ था, उन्हीं पर बेटे की हत्या का शक है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here