
बलरामपुर। जिले में पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यूपी से आ रही एक लग्जरी इनोवा कार (UP 70 ED 7121) की जांच के दौरान पुलिस ने 495 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कुल 49.5 लीटर) और ₹73,755 नकद बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी के बनारस से एक कार के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर वाहन को रोका गया। जांच में कार से 5 कार्टून में भरे कफ सिरप मिले।
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों — नागेश्वर यादव, अतुल यादव और सुशीत उर्फ पिंटू यादव (सभी सरगुजा निवासी) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
—










