बीड़ी मांगने पर बढ़ा विवाद, तीन दोस्तों ने युवक की कर दी हत्या — तीनों आरोपी गिरफ्तार

0
101

CG DASTAK | रायपुर न्यूज़

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में बीड़ी मांगने की मामूली बात पर खूनी वारदात हो गई। 26 वर्षीय सोनू पाल की तीन युवकों ने पत्थर और कड़ा से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के तीनों आरोपियों — सुमित बांदे, अजय रात्रे और गुलशन गायकवाड़ — को गिरफ्तार कर लिया है।

🔪 बीड़ी मांगने से शुरू हुआ झगड़ा, हत्या पर खत्म

मामला 9 अक्टूबर का है। अभनपुर स्थित शराब दुकान के अहाते में चारों युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक सोनू पाल ने बीड़ी मांगी, जिस पर आरोपियों ने मना कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

तीनों आरोपी सोनू को बाइक में बैठाकर ग्राम आमनेर के गोड़ा पुल नाला के पास ले गए। वहां कड़ा और पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गए।

🚨 पुलिस को मिला शव, जांच में खुला राज़

10 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गोड़ा पुल नाला में एक शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व अभनपुर थाना पुलिस ने शव निकाला तो सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले।

पहचान के बाद मृतक का नाम सोनू पाल (26 वर्ष), निवासी गातापारा, अभनपुर बताया गया। तकनीकी और CCTV विश्लेषण से पुलिस को सुराग मिले और आरोपियों तक पहुंच गई।

👮 तीनों आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद गुस्से में आकर सोनू की हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

सुमित बांदे (26 वर्ष) निवासी ग्राम आमनेर

अजय रात्रे (24 वर्ष) निवासी ग्राम आमनेर

गुलशन गायकवाड़ (26 वर्ष) निवासी ग्राम आमनेर, मूल निवासी धमतरी

🧩 जांच में शामिल अधिकारी

कार्रवाई में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम (थाना प्रभारी अभनपुर), निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एंटी क्राइम यूनिट), सउनि शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, और उपनिरीक्षक बी.के. सोम सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here