मुंगेली: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 2250 किलो महुआ लाहन और 7 लीटर कच्ची शराब जब्त

0
59

CG DASTAK | मुंगेली न्यूज़

मुंगेली। जिले में अवैध शराब निर्माण और विक्रय पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम शिकारीडेरा में कार्रवाई करते हुए 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने जानकारी दी कि जब्त सामग्री के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सख्त नियंत्रण के लिए जांच-पड़ताल और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिले में आबकारी विभाग की यह कार्रवाई बताती है कि प्रशासन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इससे अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर लगाम लगने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here