जिंदल उद्योग की कोयला खदान परियोजना पर रोक — 14 अक्टूबर की जनसुनवाई स्थगित

0
43

CG DASTAK | रायगढ़ बड़ी खबर

रायगढ़: तमनार ब्लॉक के घोराभाठा में 14 अक्टूबर को होने वाली जिंदल उद्योग की कोयला खदान परियोजना से जुड़ी जनसुनवाई को प्रशासन ने स्थगित कर दिया है।

कलेक्टर रायगढ़ द्वारा पर्यावरण विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र के बाद विभाग ने आदेश जारी कर जनसुनवाई रद्द करने की सूचना दी है। आदेश में कहा गया है कि — “अपरिहार्य कारणों से जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।”

यह जनसुनवाई गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान परियोजना को लेकर होनी थी, जिसे जिंदल उद्योग को आबंटित किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के शुरू होने से तमनार ब्लॉक और लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 गांव प्रभावित हो सकते हैं।

बता दें कि चार दिन पहले ही हजारों ग्रामीणों ने इस खदान परियोजना के विरोध में सड़कों पर उतरकर कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस खदान से जंगल, खेती और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा।

ग्रामीणों के विरोध और बढ़ते जनदबाव के बाद अब फिलहाल जनसुनवाई को टाल दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here